पानो का दरीबा स्थित श्री सरस परिकर में
अन्नकूट का आयोजन किया गया। प्रवक्ता प्रवीन बड़े भैय्या ने बताया कि श्री
शुक सम्प्रदायाचार्य पीठाधीश्वर अलबेली माधुरी शरण महाराज के सान्निध्य
में अन्न्कूट महोत्सव किया। इस अवसर पर श्री ठाकुर श्री राधा सरस बिहारी
जू सरकार का दोपहर में पुष्प श्रृंगार के साथ छप्पन भौग झांकी सजाई गई। इस
अवसर पर परिकर के वैष्णव महानुभाव सामुहिक रूप से पदों का गायन किया। ठाकुर
जी को विभिन्न प्रकार के भोग लगा कर अन्नकूट महाप्रसाद का वितरण किया।यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया