Looks like you've blocked notifications!

BJP में शामिल नहीं हुईं केरल की पूर्व एथलीट अंजू बॉबी जार्ज : मंत्री

बेंगलुरू/तिरुवनंतपुरम। विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने रविवार को उन मीडिया रपटों को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया है कि केरल की पूर्व एथलीट अंजू बॉबी जार्ज बेंगलुरू में बैठक के दौरान भाजपा में शामिल हो गई हैं। मोदी सरकार में केरल से एकमात्र मंत्री मुरलीधरन ने मीडिया से बातचीत में कहा, "मेरा अंजू एवं उसके पति रॉबर्ट बॉबी जार्ज के साथ काफी पुराना संपर्क। शनिवार को बेंगलुरू में पार्टी का कार्यक्रम था, जहां वह मिलने आई थीं। जब वह आईं तो कार्यक्रम शुरू होने वाला था, इसलिए मैंने उन्हें डायस पर बुला लिया, क्योंकि वह अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त एथलीट हैं।"उन्होंने कहा कि इस दौरान राजनीति पर कोई बात नहीं हुई। वह अपने इंस्टीट्यूट के बारे में बात कर रही थीं। केरल की लांग जंप एथलीट फिलहाल बेंगलुरू में कस्टम विभाग में काम करती हैं। अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित अंजू ने वर्ष 2003 में पेरिस में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।(आईएएनएस)
Share this article