करौली। हिण्डौन शहर स्थित खारे नाले में जलभराव की समस्या को लेकर आज गुस्साए व्यापारियों ने नववर्ष के पहले ही दिन बाजार बंद किया। व्यापारियों ने शहर में मुख्य मार्गों पर होते हुए नगर परिषद व राविल कंपनी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली निकाल एसडीएम कार्यालय पहुँचे।व्यापार महासंघ के तत्वावधान में अजय मित्तल के नेतृत्व में एसडीएम शेरसिंह लुहाड़िया को ज्ञापन दिया।