Looks like you've blocked notifications!

अमृतसर : हत्या के आरोपी की मुठभेड़ में मौत, एक पुलिसकर्मी घायल

अमृतसर। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में छापा मारकर हत्या के दो आरोपियों, बिशंबरजीत सिंह और शरणजीत सिंह को गिरफ्तार किया था। ये दोनों गांव चुंग में विरिंदरपाल सिंह की हत्या के मामले में वांछित थे।बरामदगी के दौरान फायरिंग, आरोपी ढेर : गिरफ्तारी के बाद बिशंबरजीत सिंह ने खुलासा किया कि उसने हत्या में इस्तेमाल हथियार शेरोबागा गांव में छिपाया था। पुलिस जब उसे बरामदगी के लिए ले गई, तो उसने छिपी हुई पिस्तौल निकालकर पुलिस पर गोली चला दी, जिससे एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बिशंबरजीत सिंह ढेर हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।तीसरा आरोपी बिक्रमजीत सिंह अभी भी फरार : डीआईजी सतिंदर सिंह ने बताया कि फरार आरोपी बिक्रमजीत सिंह की तलाश जारी है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Share this article