नई दिल्ली। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और स्मृति ईरानी ने आज राज्यसभा सदस्य
के तौर पर शपथ ली है। आपको बता दें कि अमित शाह पहली बार राज्यसभा सांसद
बने है। सभापति वेंकैया नायडू ने अमित शाह ने शपथ दिलाई है। शाह के साथ
स्मृति ईरानी ने भी राज्यसभा सदस्य के तौपर पर शपथ ली है। ईरानी ने संस्कृत
में शपथ ग्रहण की है। ज्ञात रहे कि अमित शाह ने इस महीने की शुरूआत में
राज्यसभा चुनाव जीता था। इससे पहले भी शाह गुजरात विधानसभा के पांच बार
विधायक रहे हैं। गौरतलब है कि आठ अगस्त को गुजरात राज्यसभा चुनाव
के लिए वोट डाले गए थे। चुनाव के बाद कांग्रेस ने रिटर्निंग ऑफिसर से अपनी
पार्टी के दो बागी विधायकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद चुनाव
आयोग ने दो विधायकों के वोट रद्द कर दिए थे।