Looks like you've blocked notifications!

छडी मुबारक के साथ अमरनाथ यात्रा संपन्न

श्रीनगर। श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रसिद्ध छडी मुबारक के पवित्र गुफा पहुंचने के साथ ही गुरूवार को वार्षिक अमरनाथ यात्रा का समापन हो गया। अधिकारियों ने बताया कि अमरनाथ यात्रा दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के पहलगाम मार्ग और मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले के बालताल मार्ग से दो जुलाई को शुरू हुई थी,इस यात्रा के दौरान 2.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए। ज्यादातर तीर्थयात्रियों ने 45 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग के बजाय 16 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से यात्रा की।
Share this article