Looks like you've blocked notifications!

अलवर का विकास रुक गया है: जितेंद्र

अलवर। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जन जागरण पोस्ट कार्ड अभियान की स्थानीय नंगली सर्किल से शुरुवात की गई। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह व जिला अध्यक्ष टीकाराम जुली सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे। जितेन्द्र सिंह अपने कार्यकाल में शुरू किये प्रोजेक्ट अलवर के लिए लेकर आये थे। जो काफी समय से बंद पड़े है उन्हें पुन: शुरू कराने के लिए कोंग्रेस पार्टी द्वारा आमजन की मदद से महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिले की आम जनता के माध्यम से पोस्ट कार्ड भरे। इस मौके पर अलवर जिले के पदाकारी व अनेक कांग्रेस जन ने आम जन की पोस्ट कार्ड भरवाने में मदद की। पूर्व केंद्रीय मंत्री में जितेंद्र सिंह ने कहा कि अलवर का विकास रुक गया है जो योजनाये कोंग्रेस पार्टी ने शुरू की थी उन पर विराम लग गया है जिसे पुन: शुरू कराने के लिए कोंग्रेस पार्टी संकल्प बद्ध है। खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे
Share this article