Looks like you've blocked notifications!

पालमपुर का सर्वांगीण और समान विकास प्राथमिकता: बुटेल

पालमपुर। विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत पालमपुर हलके की ग्राम पंचायत ग्वालटिक्कर का दौरा किया। उन्होंने इस अवसर पर पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और लोगों की समस्याओं निराकरण किया। संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पालमपुर हलके का सर्वांगीण और समान विकास उनकी प्राथमिकता है। ग्वालटिक्कर पंचायत के विकास कार्यों के लिए अब तक 14 लाख रुपये जारी किये गये हैं और शेष विकास कार्यों के लिए भी धनराशी का प्रावधान किया जायेगा। जनसंपर्क कार्यक्रम के माध्यम से वे हलके कि प्रत्येक पंचायत का दौरा स्वयं कर पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र का दौरा करने से विकास कार्यों में तेजी आने के साथ-साथ उन्हें लोगों से रूबरू होकर उनकी मांगों को जानने का अवसर प्राप्त होता है।
Share this article