वहीं, कश्मीर में पिछले करीब दो माह से जारी तनाव व अशांति के बीच केंद्रीय
गृह मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में रविवार को यहां सर्वदलीय
प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने से पहले प्रशासन ने पूरी घाटी से कर्फ्यू व
प्रतिबंध हटा दिए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि घाटी में कहीं भी
कर्फ्यू व प्रतिबंध नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा, कानून एवं व्यवस्था की
समस्या से निपटने के लिए भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से श्रीनगर शहर जाने वाले मार्ग पर भारी सुरक्षा
बलों की तैनाती की गई है। सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य अपने दो दिवसीय
कश्मीर दौरे के दौरान विभिन्न स्थानीय नेताओं से मिलने वाले हैं। मुफ्ती के अनुरोध पर सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं