अमृतसर। पंजाबी गायक शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला ने गुरुवार को सिख धर्म के पवित्र स्थलों में एक अकाल तख्त पहुंचकर अपने उस गाने के लिए माफी मांगी, जिसमें वीरांगना माई भागो के लिए गलत शब्द का इस्तेमाल किए जाने के चलते उन्हें सिखों से तीव्र आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। मूसेवाला और उनके पिता अकाल तख्त के प्रमुख ज्ञानी हरप्रीत सिंग से मिलकर माफी मांगी।इससे पहले, गायक ने अकाल तख्त के प्रमुख को एक माफीनामा भी लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह इस बात से अंजान थे कि इससे सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंचेगी।पिछले साल सितंबर में उन्होंने अपने पत्र में लिखा था, "मैं गुरू का एक विनम्र सेवक हूं और अकाल तख्त साहिब को मैं बहुत मानता हूं। मैं माफी मांगता हूं और आश्वासन देता हूं कि मैं इस तरह की गलती को दोबारा नहीं दोहराऊंगा।"उन्होंने यह भी कहा था, "नवंबर में अपने विदेश दौरे से लौटने के बाद मैं अपने परिवार के साथ अकाल तख्त जाऊंगा।"पिछले महीने, सिद्धू मूसेवाला और गायक मनकीरत औलख के खिलाफ हथियारों और हिंसा से संबंधित भड़काऊ गाने को लेकर मामला दर्ज किया गया था। इस गाने का शीर्षक 'पंज गोलियां' (पांच गोलियां) है।--IANS