तेजकुमार
बजाज ने कहा, ‘‘मैं 30 सालों से कांग्रेस से सक्रिय रूप से जुड़ा रहा।
संपूर्ण जवाबदारी को अच्छे से निभाया, लेकिन कांग्रेस की ओर से सम्मान
मिलने के बजाए अपमान ही मिला।’’जोगी ने कहा, ‘‘राज्य सरकार करोड़ों
रुपये बीमा के नाम पर किसानों से वसूल रही है। भ्रष्टाचार चरम पर है। 600
करोड़ रुपये का बीमा घोटाला प्रतिवर्ष हो रहा है। बागबाहरा से एक आदिवासी
किसान मंथीर ध्रुव ने भी चार हजार रुपये प्रीमियम के रूप में दिए थे। उसकी
फसल का पूरा नुकसान हो गया। फसल बर्बाद होने के बाद उसे महज बीमा की राशि
के रूप में 40 रुपये मिला। इस बात से व्यथित होकर उसने आत्महत्या की।’’
जोगी ने इसका पूरा दोष राज्य सरकार पर मढ़ा है। उन्होंने कहा कि ये किसान
की आत्महत्या नहीं, हत्या है।