Looks like you've blocked notifications!

एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर आज से भूख हड़ताल पर, मरीज होंगे परेशान

नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के लगभग 2000 रेजिडेंट डॉक्टर आज से भूख हडताल करने जा रहे है। यह रेजिडेंट डॉक्टर 7वें वेतन आयोग के अनुसार सैलरी क मांग कर रहे है। डॉक्टरों का कहना है कि वे दोपहर को भूख हड़ताल पर पर बैठेंगे। जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं की जाती, तब तक वे हड़ताल पर रहेंगे।7वें वेतन आयोग का अब तक लाभ नहीं मिल पाने के कारण एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों में काफी नाराजगी है। इस वजह से एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। एम्स रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने इस मामले में प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग की है। इसके अलावा भूख हडताल करने की भी चेतावनी दी है।
Share this article