हाथरस। हाथरस गेट कोतवाली इलाके के बागला काॅलेज में शनिवारको निरस्त हुए केंद्रों की फिर से परीक्षा ली गई। जिसके बाद एक छात्र ने अपने साथियों के साथ दूसरे छात्र की पिटाई कर दी। इस दौरान पीड़ित छात्र का पिता भी मौके पर था। उसकी ओर से पिटाई का विरोध करने पर दबंगई कर रहे छात्रों ने पिता की भी पिटाई कर दी। बाद में अन्य छात्रों ने बीच बचाव कर उन्हें बचाया।