Looks like you've blocked notifications!

फायरिंग के बाद मचा हड़कंप

गोहाना। खानपुर स्थित भगत फूलसिंह महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को गोली चलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मेडिकल स्टाॅफ के साथ सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक फायरिंग करने वाला युवक मौके से फरार हो गया। फिलहाल खानपुर महिला थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार दिल्ली क्राइम ब्यूरो की टीम बदमाशों का पीछा कर रही थी। इसी दौरान बदमाशों की गाड़ी काॅलेज में जा घुसी। जहां पुलिस की ओर से बदमाशों पर दो फायर किए गए। इसी को लेकर काॅलेज में अफरातफरी मच गई।
Share this article