Looks like you've blocked notifications!

प्रशासन शहरों के संगः अब 16 से 30 सितंबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं नगरीय विकास, स्वायत्त शासन एवं आवासन मंत्री शांति धारीवाल की मंशानुरूप प्रशासन शहरों के संग अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक पट्टे जारी करने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। यूडीएच सलाहकर जी. एस. संधू की अध्यक्षता में जयपुर विकास आयुक्त जोगाराम की उपस्थिति में प्रशासन शहरों के संग अभियान की गति को बढ़ाने हेतु समीक्षा बैठक की गई। बैठक में बताया गया कि जेडीए द्वारा नियमित रूप से पट्टे जारी किए जा रहे हैं। अभियान के अन्तर्गत पट्टे जारी करने की गति बढ़ाने के लिए 16 से 30 सितंबर, 2023 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। विशेष अभियान के लिए फॉलोअप एवं नवीन योजनाओं के कैंप कार्यक्रम 16 से 30 सितंबर, 2023 के लिए जारी किए जा रहे हैं। जेडीए द्वारा दैनिक कार्य दिवसों के अलावा अवकाश के दिनों भी जेडीए जोन कार्यालय और समस्त नागरिक सेवा केंद्र खुले रहेंगे। भूखंडधारी जेडीए जोन कार्यालय और नागरिक सेवा केंद्रों से आवेदन कर पट्टे ले सकते हैं। 30 सितंबर, 2023 को प्रशासन शहरों के संग अभियान की अवधि समाप्त होने के पश्चात् अभियान के अन्तर्गत मिलने वाली सभी छूटों एवं रियायतो का लाभ नहीं उठा पाएंगे। 30 सितम्बर, 2023 तक डिमांड राशि जमा कराने पर छूटों एवं रियायतो का लाभ ले सकेंगे। बैठक में जेडीए सचिव, अतिरिक्त आयुक्त प्रशासन, सभी जोन उपायुक्त उपस्थित थे। जेडीसी जोगाराम ने बताया कि प्रशासन शहरों के संग अभियान-2021 के अन्तर्गत पट्टे हेतु आवेदन करने वाले भूखण्डधारियों को आवेदन करने के पश्चात् तत्काल पट्टे जारी किए जा रहे हैं। जेडीसी ने बताया कि प्रशासन शहरों के संग अभियान के अन्तर्गत जोन कार्यलय में सभी कार्यों का निष्पादन किया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत भूखण्ड का पट्टा जारी किये जाने के साथ भवन निर्माण स्वीकृति, नाम हस्तांतरण, उप-विभाजन, 54-ई के तहत पट्टे जारी करना एवं विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं।
Share this article