पानीपत। नोटबंदी को लेकर प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाते हुए जिला भर के विभिन्न नाकों तथा जीटी रोड पर भी वाहनों की जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। जिले से बाहर की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर प्रशासन द्वारा वाहनों की चेकिंग के लिए पुलिस टीम तैनात की गई हैं। चेकिंग अभियान के दौरान वीआईपी गाडियों को भी जांच प्रक्रिया से गुजराना पड़ रहा है। सोमवार को टोल प्लाजा पर देखने को मिला जब पुलिस कर्मियों ने टोल से गुजर रही क्रिकेटर युवराज सिंह की गाड़ी को रोककर उसकी भी तलाशी ली। जिसे तलाशी के पश्चात रवाना कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि आम तथा खास हर प्रकार के वाहन को इस चैंकिग अभियान में सहयोग देना होगा। जयललिता: ग्लैमर की दुनिया से...आयरन लेडी तक का सफर