Looks like you've blocked notifications!

प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

मेरठ। प्रदेश में निजाम बदलते ही सरकारी अमला हरकत में आता नज़र आ रहा है। पहले बुचड़खानो को बंद या फिर सील करना उसके बाद एंटी मजनू अभियान और अब शहर को अतिक्रमण मुक्त कराना हर किसी के लिए चर्चा का विषय है। गुरुवार को पुलिस प्रशासन ने शहर के सबसे बडे और मुख्य चौराहे बेगमपुल से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान की शुरुआत जीरो माइल स्टोन से बेगम ब्रीज चौराहे से सोती गंज, दिल्ली रोड़, जली कोठी से केसर गंज, डी.एन. कॉलेज से बागपत अड्डे तक चलाया गया।
Share this article