अजमेर। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट देविका तोमर ने आगामी दिनों में आयोजित होने वाले मोहर्रम की पूर्व तैयारियां को लेकर दरगाह क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि दरगाह क्षेत्र में ताजिया की सवारी निकलने वाले पथ पर खड्डे तथा पैचेज लगभग भर दिए गए है कुछ अगर बाकी रहे तो उन्हें भरने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिए। दरगाह क्षेत्र में केबल के कुछ झूलते तारों को दुरुस्त करने के लिए संबंधित केबल ऑपरेटर्स को निर्देश दिए गए । इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी महावीर सिंह सहित नगर निगम एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।