सिर्फ सिरसा ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा में डेरा के आश्रमों पर एक्शन लिया
जा रहा है। राम रहीम के डेरों को सील करने का काम शुरू हो गया है। प्राप्त
जानकारी के अनुसार हरियाणा में डेरा के 36 आश्रमों को सील करने की
प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कुरूक्षेत्र में दो डेरा आश्रम सील किए गए
हैं। संपत्ति जब्त कर करेंगे नुकसान की भरपाई:ज्ञातव्य
है कि डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रेप केस में दोषी करार दिए जाने के
बाद डेरा समर्थक हिंसा पर उतर आए थे। इस हिंसा में 31 लोगोंकी मौत हो गई
थी। साथ ही सैंकडों वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था। सरकारी
संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया गया। इस पर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए
टिप्पणी की थी कि डेरा की संपत्ति को जब्त करके हिंसा में हुए नुकसान की
भरपाई की जाए।