Looks like you've blocked notifications!

स्वयं के खर्चे पर हर वर्ष 1000 पौधे बांटकर पर्यावरण संरक्षण की अलख जगा रहे हैं आचार्य सुनील कुमार गुप्ता

बयाना (भरतपुर)। पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने की अनूठी मिसाल पेश करते हुए देवनारायण राजकीय कन्या महाविद्यालय, बयाना में कार्यरत सहायक आचार्य (भूगोल) सुनील कुमार गुप्ता पिछले कई वर्षों से अपने निजी खर्च पर विद्यार्थियों एवं आमजन को निःशुल्क पौधे वितरित कर रहे हैं।आचार्य सुनील कुमार गुप्ता वर्ष 2018 से लगातार महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाले प्रत्येक छात्र-छात्रा एवं उनके अभिभावकों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रतिवर्ष लगभग 1000 पौधों का निःशुल्क वितरण कर रहे हैं। इन पौधों का संपूर्ण खर्च वे स्वयं वहन करते हैं। अब तक वे लगभग 6,000 से 7,000 पौधे वितरित कर लोगों को पौधारोपण एवं उनके संरक्षण के लिए प्रेरित कर चुके हैं।इसके अलावा उन्होंने अपने परिचित विभिन्न विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, उद्यानों तथा अन्य स्थानों पर भी पौधारोपण अभियान चलाकर हरियाली बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके प्रयासों से लगाए गए हजारों पौधे आज वृक्ष का रूप ले चुके हैं और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक परिणाम दिखाई दे रहे हैं।
Share this article