Looks like you've blocked notifications!

बाड़े में आग लगाने के मामले का आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्त के विरुद्ध देसी कट्टे रखने के दो प्रकरण पूर्व से उच्चैन में दर्ज है, एक वर्ष से स्टेंडिंग वारंट में भी फरार चल रहा थारूपवास। रूपवास क्षेत्र की गहनौली थाना पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर गुरुवार को पड़ोसी के बाड़े में आग लगाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है। आरोपी उच्चैन के आर्म्स एक्ट के एक मामले में भी एक साल से फ़रार चल रहा था।गहनौली थानाधिकारी जितेन्द्र कुमार गगवानी ने बताया कि तीन दिन पहले खुड़ासा गाँव के अमरसिंह गुर्जर ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि खेत पर क़ब्ज़ा करने की रंजिश को लेकर नरसी पुत्र नरपत गुर्जर ने रात को उसके बाड़े में आग लगा दी। बाड़े से सामान और पशु निकालते वह ख़ुद झुलस गया तथा एक मोटरसाइकिल जलकर राख हो गई। छप्परपोश बाड़े में रखी सात-आठ ट्रॉली कड़ब भी जल गई है। साथ ही बताया कि आरोपित नरसी गुर्जर के विरूद्ध पूर्व में देसी कट्टे रखने के दो मुकदमे उच्चैन में दर्ज हैं। जिनमें एक प्रकरण में गत वर्ष न्यायालय ने स्टेंडिंग वारंट जारी कर रखा था। अब इसको वारंट में भी अलग से गिरफ्तार किया जाएगा।
Share this article