Looks like you've blocked notifications!

छह गायों की मौत, लोगों में आक्रोश

भीलवाड़ा। जिले के भीलपुरिया ग्राम में गुरुवार को 11 हजार केवी का विद्युत पोल गिर गिया। इसके चपेट में आने से छह गायों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद क्षेत्र के लोगों में निगम के प्रति काफी रोष है। गौरतलब है कि ग्राम के निकट चारागाह क्षेत्र से 11 हजार केवी की लाइन निकल रही है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस, निगम व पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।
Share this article