Looks like you've blocked notifications!

सांसद-विधायक कोष के कार्यों और स्वच्छता को गति देना हमारी प्राथमिकता : बहरोड़ प्रधान सरोज बस्तीराम यादव

बहरोड़। पंचायत समिति सभागार में गुरुवार को बहरोड़ प्रधान सरोज बस्तीराम यादव की अध्यक्षता में विकास कार्यों, स्वच्छता-सफाई तथा सांसद और विधायक निधि (MP/MLA LAD) से चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।प्रधान यादव ने कहा कि सांसद और विधायक कोष से स्वीकृत विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा करवाना तथा स्वच्छता कार्यों को गति देना हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में सफाई व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए।बैठक में अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।स्वच्छता कार्यों में लगे नालों की सफाई एवं कचरा उठाने वाली फर्मों के प्रोप्राइटर्स ने समय पर भुगतान की मांग उठाई। इस पर विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित कर तकनीकी समस्याओं का समाधान करने की बात कही गई।बैठक में विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश बावता, अतिरिक्त विकास अधिकारी मुरारी लाल मीणा, सहायक विकास अधिकारी देवेंद्र यादव, बलवंत सिंह यादव, केवल कृष्ण मांड्या, सुभाष भवालीया, सहायक अभियंता ओमप्रकाश सैनी, कनिष्ठ अभियंता जितेंद्र सिंघल, पूजा सैनी, सीमा गुप्ता, AAO पुष्परतन यादव, ग्राम विकास अधिकारी कंवर सिंह यादव, संदीप कुमार, गोविंद सेन, ललिता यादव, योगेश यादव, विकास चौधरी, संजय गुप्ता, सतीश यादव, धीरज जाट, सुनीता यादव, पूनम सोनम, एसबीएम प्रभारी रीना, सोना, कमल यादव, कविता चौधरी सहित दर्जनों अधिकारी मौजूद रहे।
Share this article