Looks like you've blocked notifications!

पति की जमानत के लिए पत्नी से अस्मत मांगने वाले थानेदार को एसीबी ने दबोचा

जोधपुर। जिले में एसीबी ने पुलिस ऑफिसर को रिश्वत और अस्मत के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ये पुलिस ऑफिसर जोधपुर शहर पुलिस कमिश्नरेट का तेज तर्रार अधिकारी रहा है, लेकिन गिरफ्तारी के बाद पुलिस महकमें में सन्नाटा पसरा हुआ है।कल तक रौबदार रहे कमलदान चारण की वर्दी पर दाग क्यों लगा और क्यों एसीबी की टीम ने उसे गिरफ्तार किया, पूरा वाकया कुछ यूं है। दरअसल चारण की नजर पुलिस उपायुक्त पश्चिम ऑफिस के सामने ब्लेक मैजिक हुक्का बार पर पड़ी तो उनकी नजरें ठिठक गई। उसके बाद एसएचओ कमलदान ने 6 जून को हुक्का बार की पड़ताल की तो यहां सवा किलो अफीम मिल गया. फिर क्या पुलिस ने कार्रवाई की और बार मालिक पंकज वैष्णव को गिरफ्तार कर लिया। बस, असल कहानी यहीं से शुरू हुई, पंकज यहां जकिया के साथ लिव इन रिलेशन में रहा था । जकिया 6 माह 12 दिन पहले तक ठेकेदार अब्दुल सलाम के पुत्र साहिल की बीवी हुआ करती थी। अब उनमें अलगाव हो गया है। बताया जाता है कि अलगाव 15 लाख में पड़ा। जकिया अब पंकज वैष्णव के साथ लीव इन रिलेशन में रहने लगी और पुलिस उपायुक्त पश्चिम ऑफिस के सामने ब्लेक मैजिक हुक्का बार चलाने लगी, लेकिन पंकज के जेल जाने के बाद वो तड़प उठी और पंकज को बचाने के फेर में लग गई। इधर कमलदान की नजरें जकिया की खूबसूरती पर ऐसी अटकी कि वह जकिया से नजदीकियां बढ़ाने में मशगूल हो गया। वह नहीं जनता था कि वह जिसके लिए हंसी ख्वाब देख रहा है वो अपने प्रेमी को आजाद कराने का ख्वाब संजोकर बैठी है। चारण ने रोज-रोज मैसेज और फोन कॉल्स लेकिन जकिया ने कुछ और ही ठान रखा था। खूबसूरत बाला ने खाकी वर्दी को ललचाया और शिकार कर लिया। चारण ब्लैक मैजिक के चक्कर में खुद को दांव पर लगा दिया और एसीबी ने उसे अपने पकड़ लिया।
Share this article