दो माह बाद ही आरोपी ने अपने दो भाइयो के साथ गांव के ही मोतीलाल की हत्या
कर दी और फरार हो गया था। पुलिस ने उसके दोनों भाइयो को गिरफ्तार कर जेल
भेज दिया था। घटना के बाद से फरार आरोपी बालचंद तंवर के मध्यप्रदेश के
शाजापुर में ईंट-भट्टे पर काम करने की सूचना मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक
की स्पेशल टीम ने उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बकानी पुलिस को
सौंप दिया गया है। बकानी पुलिस मामले की जांच कर रही है।