टोंक। कुचामन सिटी के स्टेशन रोड पर युवा व्यवसायी एवं समाजसेवी रमेश रूलानिया की मंगलवार को गोली मारकर हत्या करने के लिए प्रयुक्त की गई स्कार्पियो को जोधपुरिया मन्दिर के पुराने भोजनलाय के समीप से बरामद कर ली। जानकारी के अनुसार हत्या के बाद पुलिस की स्पेशल टीमें उक्त गाडी का लगातार पीछा कर रही थी। पुलिस टीम ने स्कार्पियो गाड़ी नम्बर आरजे 01 युबी 2727 को वहां खडी कर फरार हो गये थे। निवाई पुलिस ने बताया कि इस प्रकरण की जांच कर रही विशेष टीम ने एफसीएल व डॉग स्क्वायड की टीमो को बुलाकर सीज कर लिया है।