Looks like you've blocked notifications!

आप कार्यकर्ताओं ने किया खुंटा गाड़ प्रोटेस्ट

यमुनानगर। आम आदमी पार्टी की ओर से रविवार को राज्य सरकार के खिलाफ खुंटा गाड़ प्रोटेस्ट किया। इस दौरान गाय को विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल गुज्जर के घर तक ले जाने के लिए प्रदर्शनकारियों को काफी जद्दोजहद भी करनी पड़ी। आप कार्यकर्ताओं ने पुलिस की ओर से रोके जाने के बाद सड़क किनारे ही खूंटा गाड़ दिया। और जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान गाय की ओर से बैनर पर गोबर के छींटे मारने की भी खूब चर्चा हुई। जिसके बाद आप कार्यकर्ता बैनर साफ करते नजर आए।
Share this article