नई दिल्ली। संसद परिसर के सुरक्षा क्षेत्रों का वीडियो बनाने के मामल में
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। इस
मामले में लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने गहरी चिंता जताई और सोमवार को
उन्होंने एक्शन लेते हुए मान के 3 अगस्त तक संसद आने पर पाबंदी लगा दी। इसी
के साथ उन्होंने मामले की जांच के लिए 9 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है, 3
अगस्त तक अपनी रिपोर्ट देगी।सुमित्रा महाजन ने सोमवार को लोकसभा में
कहा, भगवंत मान का वीडियो संसद की सुरक्षा के लिए खतरा है। मैंने निर्णय
किया है कि मामले में एक 9 सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा, जो जांच कर
रिपोर्ट सौंपेगी। यह कमेटी वीडियो की समीक्षा करेगी और भविष्य में ऐसा
दोबारा नहीं हो, इसको लेकर सुझाव देगी। सुमित्रा महाजन ने सोमवार सुबह सदन
की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा सदस्य किरीट सोमैया की अध्यक्षता में नौ
सदस्यीय कमेटी का गठन किए जाने की घोषणा की