Looks like you've blocked notifications!

आपकी सरकार कार्यक्रम फ्लाप

डूंगरपुर। आपका जिला आपकी सरकार के कार्यक्रम को पूरी तरह फ्लॉप माना कांग्रेस ने,आज पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शंकर यादव ने बताया की ये चार दिन का भाजपा का आपका जिला आपकी सरकार कार्यक्रम पूरी तरह फ्लॉप रहा जहां जिले की जनता समस्याओ को लेकर त्राहि त्राहि कर रही है वही सरकार की सुप्रीमो कार से नीचे नहीं उतर रही है। सुप्रीमो ने इस दौरे में अपना महलो में बिताया और जनता को बेवकूफ मनाया। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को अपनी सरकार की उपलब्धि बताकर परोसा है सरकार ने चार दिन में जिले को कोई नयी सौगात नहीं दी है। ये सरकार अपने अधिकारियो से ही काम नहीं करा पा रही है। सरकार अपने ही कार्यो में भ्रष्टाचार निकाल रही है इस भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रदेश में सिर्फ आला लोगो के लाभ व् गरीबो के शोषण कर सरकार चलने का काम कर रखा है।
Share this article