Looks like you've blocked notifications!

निजी हाथों में नहीं जाने देंगे आदर्श स्कूल - प्रदर्शनकारी

मंसा। आदर्श स्कूल भूपाल के निजी हाथों में देने के संकेतों के बीच स्टूडेंट के अभिभावक विरोध में उतर आए हैं। अभिभावकों ने डीसी कार्यालय के सामने धरना देते हुए राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अभिभावकों के प्रदर्शन को कांग्रेस, बसपा और किसान मजदूर संगठनों ने भी अपना पूरा समर्थन दिया और राज्य सरकार को जन विरोधी बताया। इस दौरान धरने को संबोधित करते हुए नछतर सिंह, शिवदीप भूपाल, बघेल सिंह कोमल, हरदास और हरप्रीत सहित सभी ने एक स्वर में कहा कि आदर्श स्कूलों को पंजाब सरकार कई सालों से चला रही है। लेकिन अब निजी हाथों में देने का फैसला जनविरोधी है। जिसे वे नहीं होने देंगे। यह भी पढ़े :बेंगलुरु के बाजार में आया असली से पहले 2000 का नकली नोट!यह भी पढ़े :नोटबंदी के फ़ैसले के बाद कहीं ख़ुशी तो कहीं ग़म... पढ़े पूरा मामला
Share this article