कैथल। पुलिस शहीदी दिवस शुक्रवार को पुलिस लाईन स्थित शहीद स्मारक पर मनाया गया। एसपी कैथल सुमेर प्रताप सिंह ने असामाजिक तथा अपराधी तत्वों के साथ मुठभेड़ के दौरान देश पर मर मिटने वाले पुलिस व अर्ध सैनिक बल के शहीदों को याद किया गया। शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने देश की सीमा तथा आंतरिक सुरक्षा दौरान शहीद होने वाले जवानों की शौर्यगाथा पर प्रकाश डालते हुए एक वर्ष मध्य शहीद हुए जवानों के नाम पढ़ कर सुनाए। यह भी पढ़े :वनडे में इन 10 के नाम सर्वाधिक फिफ्टी, धोनी...यह भी पढ़े :करनी हैं विदेश में पढ़ाई तो जरूर पढ़े