Looks like you've blocked notifications!

CORONAVIRUS की दहशत: उत्तरी कोरिया में चीन से लौटे अधिकारी काे गोली मारी

प्योंगयांग। चीन से फैले कोरोनावाइरस की दहशत से लोग घबराए हुए हैं। इसी क्रम उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन के आदेश से काेरोनावायरस से पीड़ित घायल को गोली से उड़ा दिया गया।रिपोर्ट के अनुसार, कोरोनावायरस के संक्रमण के शक में उत्तर कोरिया के एक अधिकारी को आइसोलेशन सेंटर में अलग से रखा गया लेकिन इस अधिकारी ने गलती से सार्वजनिक बाथरूम इस्तेमाल कर लिया, इसकी कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।इस शख्स को चीन से लौटकर आने के बाद बिल्कुल अलग जगह पर रखा गया था। अधिकारी के सार्वजनिक बाथरूम इस्तेमाल करने की वजह से उसे कोरोना वायरस संक्रमण फैलाने और नियमों के उल्लंघन का दोषी करार दिया गया। इसके बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई।
Share this article