दौसा। जिले से बाबा बर्फानी धाम अमरनाथ के लिए श्रद्धालुओं का एक जत्था रवाना हो गया है। भोलेनाथ के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं को विदा किया गया।रवानगी से पहले स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं का माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद, सभी श्रद्धालु जम्मू तवी एक्सप्रेस से अमरनाथ के लिए प्रस्थान किए। गौरव बोहरा ने बताया कि यह जत्था श्रावण मास के दूसरे सोमवार को बाबा बर्फानी के दर्शन करेगा। रवाना होने वालों में प्रकाश खंडेलवाल और संजू गुप्ता सहित कई अन्य श्रद्धालु शामिल हैं।