Looks like you've blocked notifications!

भीटेडा पीएचसी में जनसहयोग की मिसाल: भामाशाहों ने बनवाया प्रतीक्षालय, प्रधान सरोज यादव ने किया उद्घाटन

बहरोड़। क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) भीटेडा में सामाजिक सरोकार और जनसहयोग की एक अनूठी तस्वीर सामने आई है। यहाँ स्थानीय भामाशाह परिवार ने मरीजों की सुविधा के लिए अपने निजी कोष से एक भव्य प्रतीक्षालय का निर्माण करवाया है, जिसका उद्घाटन गुरुवार को बहरोड़ पंचायत समिति प्रधान सरोज बस्तीराम यादव ने किया।सीनियर नर्सिंग ऑफिसर राजवीर सिंह की प्रेरणा से भीटेडा निवासी भामाशाह राजबाला देवी एवं बलवीर सिंह ने करीब ढाई लाख रुपए की लागत से इस प्रतीक्षालय का निर्माण करवाया है। अब अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को तपती धूप और बारिश में परेशान नहीं होना पड़ेगा।कार्यक्रम में राजवीर सिंह ने बताया कि भीटेडा पीएचसी के विकास में ग्रामीणों का समर्पण अनुकरणीय है। ग्रामीणों ने न केवल अपने स्तर पर अस्पताल में CCTV कैमरे लगवाए हैं, बल्कि सुरक्षा के लिए निजी खर्च पर चौकीदार की व्यवस्था भी कर रखी है।प्रधान सरोज बस्तीराम यादव ने भामाशाहों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज और प्रशासन के मिलजुल कर कार्य करने से ही व्यवस्थाएं सुदृढ़ होती हैं। उन्होंने अस्पताल में भविष्य में अन्य विकास कार्यों का भरोसा दिलाया। इस दौरान कृष्णा सरपंच, ब्रह्मा देवी, रणवीर सिंह (प्रधानाध्यापक) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और चिकित्साकर्मी मौजूद रहे।ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गर्व: जैन कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स ने वीरों को किया नमनबहरोड़। रक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार 'ऑपरेशन सिंदूर' के सफल संचालन के उपलक्ष्य में गुरुवार को श्री धर्मचन्द गांधी जैन राजकीय महाविद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. विनय सिंह यादव ने की।एनसीसी कार्यक्रम अधिकारी लेफ्टिनेंट ज्योति कुमारी ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि निर्दोष पर्यटकों पर हुए कायराना हमले का भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए मुंहतोड़ जवाब दिया है। प्राचार्य डॉ. विनय सिंह ने कहा कि देश अपने वीर सैनिकों के त्याग और बलिदान के लिए सदैव कृतज्ञ रहेगा।कार्यक्रम में भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के संयुक्त नेतृत्व में मिली सफलता की सराहना की गई। कैडेट्स प्रिंस, मनीषा और तमन्ना ने भी देशभक्ति से ओतप्रोत विचार रखे। मंच संचालन डॉ. रविन्द्र कुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ. अनिता राज, सपना यादव, अनिल कुमार सहित कॉलेज स्टाफ और कैडेट्स उपस्थित रहे।
Share this article