नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली मंत्रिपरिषद
की बैठक यहां हुई। पहले फैसले में राष्ट्रीय रक्षा कोष के तहत
प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना में बड़े बदलाव को मंजूरी दी गई।मोदी कैबिनेट का बडा फैसला करते हुए शहीदों के बच्चों की छात्रवृति में बदलाव किया है। नेशनल डिफेंस फंड में लडकों की छात्रवृति दो हजार से बढाकर 2,500 रुपए कर दी है। वहीं लड़कियों की छात्रवृति 2250 रुपए से 3000 रुपए कर गई है। छात्रवृत्ति योजना के दायरे को राज्य पुलिस के उन अधिकारियों के बच्चों तक बढ़ा दिया गया है, जो आतंकी/नक्सली हमलों के दौरान शहीद हुए हैं। राज्य पुलिस अधिकारियों के बच्चों लिए नई छात्रवृत्ति का कोटा एक वर्ष में 500 होगा।ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे