Looks like you've blocked notifications!

7 दिवसीय योग शिविर का शांतिपाठ से समापन

टोंक। पतंजलि योग समिति टोंक के तत्वावधान में भुनेश्वरी आईटीआई में चल रहे 7 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। अंतिम दिन महिला प्रभारी शशिप्रभा कटियार और तहसील प्रभारी नवल किशोर पारीक ने योग प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पतंजलि टोंक के संरक्षक श्यामलाल जैन ने की। जिला प्रभारी कैलाश चौधरी ने उपस्थित योग साधकों को पतंजलि द्वारा बनाए गए प्रोटोकॉल के माध्यम से योग की जानकारी दी। मंच पर मौजूद जिला प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने योग के विभिन्न आयामों पर विशेष जानकारी दी। शहर के योग शिक्षक सत्यनारायण नामा, दुर्गाशंकर शर्मा, गोपीकृष्ण जोशी, भगवान सहाय शर्मा और रामप्रसाद पंचोली को पतंजलि का जैकेट और दुपट्टा देकर सम्मानित किया गया। शिविर में पतंजलि जिला मंत्री रामप्रसाद पंचोली, आशीष पंचोली, पूर्व पार्षद जगदीश सेनी, जितेंद्र सिंह, नरेन्द्र सिंह, उमेश नामा, तहसील महिला प्रभारी किरण गुप्ता, गोविंद गुप्ता, रामा, गोपाली शर्मा, स्नेहलता शर्मा, कमलेश गुप्ता सहित कई दर्जन योग साधक मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन शांतिपाठ से किया गया।
Share this article