चंडीगढ़।
हरियाणा और पंजाब के बीच बरसों से सियासत का कारण बन रही एसवाईएल नहर के
निर्माण की आग हरियाणा के प्रमुख विपक्षी दल इनैलो ने फिर भड़का दी है।
इनेलो कार्यकर्ता सुबह ही हरियाणा-पंजाब बार्डर पर पहुंच गए थे, लेकिन कड़े
सुरक्षा प्रबंधों के कारण वह अपनी योजना में सफल नहीं हो पाए। पंजाब में
प्रवेश करने की कोशिश कर रहे इनैलो कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरियर के पास
ही रोक दिया। इसके बाद इनेलो कार्यकर्ता शंभू बार्डर पर सड़क के बीचों-बीच
बैठ गए।हरियाणा ने सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से अर्द्धसैनिक
बलों की कंपनियों को तैनात किया गया है। दूसरी तरफ पंजाब बार्डर पर भी
पुलिस फोर्स तैनात है। हरियाणा पंजाब पुलिस के जवानों की बात करें तो करीब
650 जवान मोर्चे पर हैं।इनैलो की तरफ से नाकाबंदी के कारण पुलिस
प्रशासन की तरफ से विशेष रूट तैयार किया गया है। जिसके अंतर्गत ट्रैफिक को
अलग -अलग सड़कें की तरफ डायवर्ट कर दिया गया है। कोई गड़बड़ी न हो इसके
मद्देनजर दोनों राज्यों की बसों को एक-दूसरे की सीमा में प्रवेश नहीं दिया
जा रहा है। इससे यात्री परेशान हैं।आंदोलन शांतिपूर्ण-चौटाला