Looks like you've blocked notifications!

पुष्पेंद्र हत्याकांड में 6 की जमानत मंजूर

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सादाबाद विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनावों के दौरान हुए पुष्पेंद्र हत्याकांड में नामजद छह आरोपियों को गुरुवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए बचाव पक्ष के अधिवक्ता विशंभर सिंह ने बताया, "उक्त मामले में नामजद रानू सिसौदिया, रिंकू ठाकुर, कैलाश ठैनुआ, रनवीर यादव, राकेश डीलर व श्याम गुप्ता की जमानत अर्जी इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विपिन सिंह की अदालत ने मंजूर कर ली।उन्होंने बताया कि उक्त मामले में पैरवी अधिवक्ता बी.डी. श्रीवास्तव व श्यौतास अग्रवाल व स्वयं उनके द्वारा की गई।-आईएएनएस
Share this article