Looks like you've blocked notifications!

मोरक्को में सडक़ दुर्घटना, 6 की मौत

रबात। मोरक्को के अदागिर शहर के पास सडक़ दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि एक ही दिशा में जा रहे दो ट्रकों की शनिवार को अदागिर-मराकेश राजमार्ग पर टक्कर हो गई, जिससे लगी आग में पास की दो कारें भी झुलस गई। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई।प्रशासन और सुरक्षाकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचने और आग बुझाने का प्रयास किया। इस दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।--आईएएनएस
Share this article