तेहरान। ईरान के खुरासन रजवी प्रांत में गुरुवार को रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। ईरान के भूकंपीय केंद्र ने भूकंप के आने की पुष्टि की है।समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, भूकंप का केंद्र ईरान के पवित्र मशहद शहर के दक्षिण में 300 किलोमीटर दूर 8 किलोमीटर नीचे, 34.030 उत्तरी अक्षांश और 60.325 पूर्वी देशांतर की गहराई पर था। अभी तक किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।(आईएएनएस)चिली में 5.0 तीव्रता का भूकंप