Looks like you've blocked notifications!

5000 रुपये फरार इनामी बदमाश समेत बड़ी वारदात की फिराक में निकले दो अन्य बदमाश अवैध हथियार समेत गिरफ्तार

करौली। थाना बालघाट और मासलपुर पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। थाना बालघाट पुलिस ने 5000 के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है, वही मासलपुर पुलिस द्वारा पकड़े गए दो बदमाशों के पास से पुलिस में कुल एक अवैध देशी कट्टा, 8 कारतूस व 2 पावर बाइक बरामद की गई हैं।एसपी ममता गुप्ता ने बताया कि बालघाट पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में एसओजी में वांछित तथा थाना बालाघाट के दो और टोडाभीम के एक स्थाई वारंट में फरार 5000 रुपये के इनामी बदमाश फ़त्ते सिंह उर्फ फतेह सिंह गुर्जर पुत्र मनोहरी निवासी फौजया का पूरा थाना बालघाट को कलेक्ट्रेट से गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में कॉन्स्टेबल सतवीर सिंह व नेपाल सिंह की विशेष भूमिका रही।थाना मासलपुर पुलिस की टीम द्वारा गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर मदनपुर तिराहे से बदमाश पाईलेट गुर्जर पुत्र राजेंद्र (20) और देवेंद्र गुर्जर पुत्र पतराम (18) निवासी का खरैटपुरा थाना मासलपुर को गिरफ्तार किया। पाईलेट के पास से एक अवैध लोडेड देशी कट्टा मय एक जिंदा कारतूस, देवेंद्र के पास से एक लोडेड मैगजीन मय छह जिंदा कारतूस और कुल 2 पावर बाइक जब्त की गई।आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। आरोपियों से अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त के संबंध में गहनता से पूछताछ जारी है, बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल परमजीत सिंह की अहम भूमिका रही है।
Share this article