Looks like you've blocked notifications!

नेपाल : बरामदा ढहने से 42 छात्र घायल

काठमांडू। नेपाल के तारकेश्वर नगरपालिका में एक विद्यालय के बरामदे के ढह जाने से कम से कम 42 छात्र घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने इसकी सूचना दी।हिमालयन टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा बुधवार को विद्याकुंज इंग्लिश बोर्डिग स्कूल में हुआ।स्कूल के अधिकारियों ने कहा कि घायलों की आयु छह से 12 साल तक के बीच में है, उन्हें बसुंधरा में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनसे से एक को गहरी चोट आई है जबकि 39 छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।स्कूल के संस्थापक नवीन दंगोल ने हिमालयन टाइम्स को बताया, "बच्चे फुटबॉल मैच देख रहे थे तभी अचानक दोपहर के वक्त बालकनी ढह गई। जमीन से लगभग नौ फीट ऊपर इस बालकनी का निर्माण पिछले साल ही किया गया था।"इस बीच, एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों के वजन के चलते बालकनी ढह गई।(आईएएनएस)
Share this article