Looks like you've blocked notifications!

लीबियाई तट से 400 अवैध अप्रवासियों को बचाया गया : यूएन

त्रिपोली| संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) ने कहा है कि लीबिया के तट से 400 से अधिक अवैध अप्रवासियों को बचाया गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यूएनएचसीआर ने गुरुवार को एक ट्वीट में कहा, 'शरण चाहने वालों और अप्रवासियों' को दो तटरक्षक जहाजों से लीबिया की राजधानी त्रिपोली में लाया गया।इसने कहा कि कि यूएनएचसीआर और अंतर्राष्ट्रीय बचाव समिति ने उन्हें जीवन-रक्षक सहायता प्रदान की है।2011 में पूर्व नेता मुअम्मर गद्दाफी की सत्ता के पतन के बाद उत्तरी अफ्रीकी राष्ट्र में असुरक्षा और अराजकता के कारण हजारों अवैध अप्रवासी, ज्यादातर अफ्रीकी, लीबिया से यूरोप की ओर जाने के लिए भूमध्य सागर पार करने का विकल्प चुनते हैं।'इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन' के अनुसार, 2020 में मध्य भूमध्यसागरीय मार्ग पर 323 प्रवासियों की मौत हो गई और 417 अन्य लापता हो गए, जबकि 11,891 अवैध अप्रवासियों को बचाया गया।--आईएएनएस
Share this article