Looks like you've blocked notifications!

38 कॉलोनियों को किया जाएगा नियमित

कुरुक्षेत्र। स्वर्ण जयंती पर नगर परिषद ने शहर के हजारों लोगों को एक नायाब तोहफा देने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत शहर की करीब 38 अनियमित कालोनियों को नियमित किया जाएगा। इस प्रस्ताव पर नगर परिषद हाउस ने अपनी मोहर लगा दी है और अंतिम फैसले के लिए इस प्रस्ताव को विधायक सुभाष सुधा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष रखेंगे। नगर परिषद के अध्यक्षा उमा सुधा ने मंगलवार को नप कार्यालय में हाउस की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद के अनियमित कालोनियों में रह रहे हजारों लोगों को तमाम सुविधाएं देने के लिए स्वर्ण जयंती वर्ष पर करीब 38 कालोनियों को नियमित करने का प्रस्ताव तैयार किया। इस प्रस्ताव को हाउस के समक्ष रखते हुए अनियमित कालोनियों को नियमित करने पर विस्तार से नगर परिषद कार्यालय द्वारा तैयार की सर्वे रिपोर्ट पर चर्चा की गई। इस चर्चा के बाद इस प्रस्ताव पर पार्षदों ने अपनी सहमति जताई है। अब हाउस के इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष रखकर कालोनियों को नियमित करने का अनुरोध किया जाएगा। यह भी पढ़े :धनतेरस पर खरीदे पीतल के बर्तन, मिलेगा13 गुना फलयह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना
Share this article