प्रभारी स्वीप अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि कर्नलगंज से परसपुर, बेलसर,
तरबगंज, नवाबगंज, टिकरी, मनकापुर, दतौली चीनी मिल, धानेपुर, बाबागंज
(श्रीनगर), इटियाथोक, खरगूपुर, गोकरन शिवाला, आर्यनगर, कौड़िया बाजार,
रामापुर और कटरा बाजार होते हुए उद्गम स्थल तक मानव शृंखला का 225 किमी
लम्बा आयताकार घेरा बनाया जाएगा। इसके अलावा गोंडा-बलरामपुर मार्ग
तथा बहराइच-फैजाबाद मार्ग पर भी 75-75 किमी लम्बी मानव शृंखला बनेगी, जो
बहराइच मार्ग पर घुचुआपुर से शुरु होकर आर्यनगर, ठढ़वरिया, गोंडा नगर,
खोरहंसा, दर्जीकुआं, बालेश्वर गंज, वजीरगंज और नवाबगंज होते हुए कटरा
शिवदयालगंज तिराहे पर खत्म होगी। जबकि लखनऊ मार्ग पर भंभुआ से शुरू होकर
कर्नलगंज, चौरी चौराहा, बालपुर, गोंडा नगर, सुभागपुर और इटियाथोक होते हुए
जयप्रभा ग्राम (महराजगंज) तिराहे पर समाप्त होगी। सेक्टर और जोन बनाये गय
हैं।डीएम ने बताया कि मानव शृंखला को मूर्त रूप देने के लिए सभी
मार्गों को जोन और सेक्टर में बांटा गया है। एक सेक्टर प्रभारी को पांच
किमी का स्थान भरने की जिम्मेदारी दी गई है। इनके पर्यवेक्षण में हर
किलोमीटर पर किमी. नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।