Looks like you've blocked notifications!

UP: गोशाला में 36 गायों की मौत का मामला गर्माया, मंत्री ने दिए जांच के आदेश

अयोध्या। उत्तर प्रदेश में अयोध्या स्थित एक गोशाला में 30 गायों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य प्रतापगढ़ में बारिश के पानी से बने दलदल में फंसने से मौत का शिकार बन गईं। शुक्रवार को बिजली गिरने के कारण प्रयागराज के एक गोशाला में 35 गायों की मौत हुई थी। उसके ठीक एक दिन बाद शनिवार को अयोध्या और प्रतापगढ़ में भी ऐसी घटना सामने आई है। इससे भी अधिक चौंकाने वाली बात यह है कि गोशाला में मृत गायों के पोस्टमार्टम के बिना ही रखवालों ने शवों को गोशाला में ही दफनाने के लिए जेसीबी मशीन का इस्तेमाल किया। प्रतापगढ़ के रहने वाले मंत्री मोती सिंह ने घटना के जांच के आदेश दिए हैं। अयोध्या के एक पशु चिकित्सक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इन गोशालाओं में गायों को खुले में छोड़ दिया जाता है, जिससे ये लगातार हो रही बारिश में भीगतीं रहती हैं।
Share this article