Looks like you've blocked notifications!

सराहनीय कार्यो के लिए 31 प्रतिभाओं को किया सम्मानित

जयपुर। गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी जयपुर में आयोजित जिलास्तरीय समारोह में शुक्रवार 31 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। चौगान स्टेडियम में आयोजित इस समारोह में संभागीय आयुक्त राजेश्वर सिंह ने यह सम्मान किया। सम्मानित होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियो में जिला कलेक्ट्रेट सीबी शाखा के सहायक कर्मचारी बाबूलाल सैनी एवं रामप्रकाश बोल्या, न्याय शाखा के वरिष्ठ सहायक अल्ताफ हुसैन, जिला सैनिक अधिकारी कार्यालय के रिटायर्ड आर्मी हवलदार रामसिंह, महिला अधिकारिता शाखा की सूचना सहायक नैना जोशी, जिला परिषद् के उपनिदेशक राकेश पाटनी, रोडवेज परिचालक राहुल दूधवाल सहायक कर्मचारी भवानी शंकर, कोष कार्यालय के सहायक लेखा अधिकारी प्रवीण कुमार पड़ियार, जिला रसद के सूचना सहायक महावीर प्रसाद यादव, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता डी.पी.सैनी, उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा के स्वयं सेवक राजेश महावर एवं अविनाश कुमार है।
Share this article