Looks like you've blocked notifications!

म्यांमार के मोन राज्य में भूस्खलन, 30 लोगों की मौत

यंगून। म्यांमार (Myanmar) के एक शहर में भूस्खलन (landslide) से कई घरों के ध्वस्त होने से कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने शनिवार को इस आपदा की जानकारी दी। एफे न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को मोन राज्य के पाउंग शहर में घटित हुई। अग्निशमन विभाग ने भूस्खलन में मारे गए लोगों की संख्या के बारे में जानकारी दी। क्षेत्र में आई भारी बाढ़ के कारण यह घटना घटी है। पीड़ितों की संख्या बढ़ने की संभावना व्यक्त की गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। एक 70 वर्षीय पीड़ित महिला ने एफे न्यूज को फोन पर बताया कि इस 'भयानक' प्राकृतिक आपदा में उन्होंने अपने 13 रिश्तेदारों को खो दिया है।
Share this article