Looks like you've blocked notifications!

जम्मू-कश्मीर में सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में 3 नामजद, एसआईटी करेगी जांच

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक गैर-स्थानीय महिला की ओर से सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत किए जाने के बाद मामले की जांच के लिए बुधवार को एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। इस कथित घटना के 20 दिन बाद एसआईटी का गठन किया गया है। एक गैर स्थानीय महिला ने आरोप लगाया है कि सात मई की रात तीन लोगों ने उसका यौन उत्पीड़न किया।पुलिस ने कहा कि महिला ने तीनों की पहचान जन मंजूर, इरशाद अहमद और गुरचरण सिंह के रूप में की है।महिला ने आरोप लगाते हुए अपनी शिकायत में कहा, सात मई की रात को ये तीन लोग मेरे कमरे में घुसे और मेरा यौन शोषण किया।महिला ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और उसकी शादी श्रीनगर शहर के रामबाग इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति से हुई है।पुलिस ने कहा कि रामबाग महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है।--आईएएनएस
Share this article