Looks like you've blocked notifications!

तमिलनाडु में पटाखों के गोदाम में धमाके में 3 की मौत

चेन्नई। तमिलनाडु के तिरुपथुर जिले के वानियामबाडी में पटाखों के एक गोदाम में हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि विस्फोट पटाखों के गोदाम में हुआ और इसके कारणों की जांच की जा रही है।पुलिस ने कहा कि जलते हुए गोदाम से सात लोगों को बचाया गया, लेकिन उनकी स्थिति स्पष्ट नहीं है।पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए तीनों लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।--आईएएनएस
Share this article